Breaking News

सीहोर से बड़ी खबर,,,,कालापीपल जागीर का जमीनी विवाद: जेल में बंद आरोपी की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप

परिजनों ने लगाया जेल प्रबंधन पर इलाज़ ना करने का आरोप,,

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। जिला जेल में आज सुबह एक कैदी की मौत हो गई है बताया गया है की मारपीट की घटना के मामले में यह व्यक्ति बंद था। श्री राम नाम का यह कैदी मारपीट के मामले में जेल में बंद था जिसकी आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है । परिजनों ने जेल प्रबंधन पर इलाज न करवाने का आरोप लगाया है, वहीं जेल प्रबंधन पूरे मामले में मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि 26 अप्रैल की शाम मारपीट की घटना हुई थी फरियादी नेपाल वर्मा ने पुलिस को बताया था कि वह अपने घर पर था, तभी उसका बड़ा भाई अनूप सिंह वर्मा खेत से भागते हुए घर आया। अनूप ने बताया कि जब वह खेत पर मोटर चालू करने गया था, तो वहां पहले से मौजूद मनोज वर्मा और अनार सिंह वर्मा पुराने ज़मीनी विवाद को लेकर उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगे और मारपीट करने के लिए दौड़े, जिसके कारण वह जान बचाकर घर भागा।अनूप के पीछे-पीछे आरोपी मनोज वर्मा और अनार सिंह वर्मा भी हाथ में डंडा और चाकू लेकर फरियादी के घर के बाहर पहुंच गए।

जब फरियादी नेपाल वर्मा, उसका भाई अनूप, भाई चंदर और उनके पिता कैलाश वर्मा आरोपियों को समझाने बाहर आए, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विवाद बढ़ने पर वहां अन्य आरोपी श्रीराम वर्मा, सीता बाई और दुर्गाप्रसाद भी आ गए थे मना करने पर आरोपी अनार सिंह ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे कैलाश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बाकी आरोपियों ने लाठी-डंडों से परिवार पर हमला बोल दिया।
इस बर्बर हमले में पीड़ित परिवार के कई लोग घायल हुए थे।

फरियादी नेपाल वर्मा और गांव के हरगोविन्द ठाकुर व नीरज वर्मा ने बीच-बचाव कर घायलों को बचाया था। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़ित परिवार को धमकी दी कि आज तो बच गए, आगे कभी मिले तो जान से मार देंगे।

पुलिस ने शिकायतकर्ता नेपाल वर्मा की रिपोर्ट पर आरोपी अनार सिंह वर्मा, श्रीराम वर्मा, मनोज वर्मा, सीता बाई और दुर्गाप्रसाद (सभी निवासी ग्राम कालापीपल, इच्छावर के खिलाफ मामला दर्ज कर किया था।

About राजेश माँझी

Check Also

वनग्राम सेवनिया परिहार पहुंचे प्रमुख सचिव वन, विकास कार्यों और राजस्व ग्राम बनाने की प्रक्रिया का लिया जायजा

वनाधिकार दावों के शीघ्र निराकरण के निर्देश, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं सीहोर/वीरपुरडैम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *