Breaking News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

जनसुनवाई में 83 नागरिकों ने प्रस्तुत किए अपने आवेदन

कलेक्टर ने सुनी जनसुनवाई में पहुंचे सेवानिवृत्त शिक्षक की शिकायत

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 25 फरवरी, 2025

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर बालागुरू के. तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने जिलेभर से आए नागरिकों की सुनवाई की और उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई में आए नागरिको से ना केवल आवेदन लिया बल्कि उनकी पूरी बात गंभीरता से सुनी और त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। आज आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर 83 नागरिकों ने अपने आवेदन पत्र दिए। कलेक्टर बालागुरू के. तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ सहित संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को भी नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करने के निर्देश दिए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में अधिकांश आवेदन पत्र भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाले लाभ से संबधित, फर्जी तरीके से गाड़ी विक्रय करने से संबधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत सहित सभी विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

निजी जमीन पर पुलिया और नाला बनाने की शिकायत

ग्राम हसनाबाद निवासी श्रीमती स्मिता सिंह ठाकुर ने जनसुनवाई में कलेक्टर बालागुरू के. को अपना आवेदन देते हुए बताया कि उनकी निजी भूमि में पंचायत द्वारा नाला एवं पुलिया का निर्माण किया जा चुका है, इस कारण उनकी फसल पानी भर जाने के कारण खराब हो जाती है। उन्होंने कलेक्टर बालागुरू के. से निवेदन करते हुए इस पुलिया एवं नाले का निर्माण शासकीय भूमि में कराने की मांग की है।

जनसुनवाई में पहुंचे सेवानिवृत्त शिक्षक

सीहोर के कस्बा निवासी अब्दुल मुबीन खान ने जनसुनवाई में कलेक्टर से निवेदन करते हुए कहा कि वे लगभग 16 माह पहले सहायक शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, परंतु अभी तक उन्हें अर्जित अवकाश से मिलने वाले लाभ का भुगतान किया गया है। उन्होंने अपने अर्जित अवकाश का शीघ्र भुगतान कराने की कलेक्टर बालागुरू के. से गुहार लगाई है। कलेक्टर बालागुरू के. ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS Construction बना लोगों की पहली पसंद

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS …