Breaking News

गंगा जल संवर्धन अभियान कार्यक्रम के समापन में पहुंचने से पहले, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा का महिलाओं ने रोका काफिला,किया विरोध।

इछावर/भोपाल।मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को अपनी ही इछावर विधानसभा में ग्रामीण महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ गया। बताया जा रहा है कि आक्रोशित महिलाओं ने राजस्व मंत्री के काफिल को रोक दिया. आक्रोशित महिलाएं राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की गाड़ी के सामने ही आ गईं।

जानकारी के अनुसार प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जल संवर्धन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इछावर विधानसभा के खेरी गांव जा रहे थे। इस बात की भनक लगते आक्रोशित ग्रामीण महिलाएं आ गईं और उन्होने खेरी से जामली रोड नहीं बनने से नाराज होकर राजस्व मंत्री के गाडिय़ों के काफिले को रोक दिया।

नाराज महिलाएं मंत्री वर्मा की गाड़ी के सामने आ गई. आक्रोशित महिलाओं को हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को मशक्कत का सामना करना पड़ा।

About राजेश माँझी

Check Also

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व भजन संध्या का आयोजन

ब्रिजिश नगर में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, कन्या भोज व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *