Breaking News

इछावर सावन उत्सव में हादसा: झूले से गिरा युवक, गंभीर घायल

इछावर – नगर के दशहरा मैदान में चल रहे सावन उत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। झूलों का आनंद ले रहे एक युवक की झूले से गिरने से गंभीर रूप से चोट लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक झूले की ऊंचाई से अचानक गिर पड़ा, जिससे उसके सिर और पीठ में गहरी चोट आई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों की मदद से युवक को तुरंत इछावर के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीहोर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

स्थानीय नागरिकों ने सावन मेले में सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि झूलों की नियमित जांच और आयोजकों की निगरानी में भारी लापरवाही बरती जा रही है।

About राजेश माँझी

Check Also

पटवारियों ने सरकार को याद दिलाया वादा,

5 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन इछावर, एमपी विश्वास न्यूज इछावर/सीहोर। मध्यप्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *