कुबरेश्वर धाम में सात मौतें – आखिर जिम्मेदार कौन?
कुबरेश्वर धाम हादसे पर राजस्व मंत्री सवाल टालते नज़र आए

सीहोर: एमपी विश्वास न्यूज
कुबरेश्वर धाम हादसे पर राजस्व मंत्री सवाल टालते नज़र आए,
एमपी विश्वास न्यूज की टीम ने राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा से सवाल किया की
सवाल-कुबरेश्वर धाम हादसा अंतरराष्ट्रीय प्रदीप मिश्रा जिला प्रशासन को जि़म्मेदार ठहरा रहे हैं इस पर आप क्या कहेंगे,
जवाब-देखेंगे देखेंगे
राजस्व मंत्री सवाल टालते नज़र आए,
सीहोर।सीहोर ज़िले के कुबेरेश्वर धाम में आस्था का सैलाब इस कदर उमड़ा कि 72 घंटे में सात लोगों की मौत हो गई। तेज़ धूप, लू और अव्यवस्था के बीच श्रद्धालु घंटों कतारों में खड़े रहे, लेकिन पानी, छांव और मेडिकल सुविधा के इंतज़ाम नाकाफी साबित हुए।
हादसों के बाद सवाल उठ रहे हैं—क्या मौत के लिए आयोजन समिति की लापरवाही जिम्मेदार है, जिला प्रशासन की कमजोर तैयारियां या फिर पंडित प्रदीप मिश्रा का आह्वान जिसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम नहीं हुए? लोगो का आरोप है कि तीनों की साझा नाकामी ने इन मौतों को दावत दी,जबकि प्रशासन इसे “प्राकृतिक मौतें” बताकर पल्ला झाड़ रहा है।


मामले में मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए सीहोर कलेक्टर और एसपी से 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी है। इसमें भीड़ प्रबंधन, मेडिकल सुविधाएं, पानी-शौचालय व्यवस्था और मृतकों के परिवार को मुआवजा देने के सवाल शामिल हैं। फिलहाल, दोष तय होना बाकी है, लेकिन आस्था के इस महाकुंभ में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं का सवाल अब भी गूंज रहा है—आखिर मौत का जिम्मेदार कौन?

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज