इछावर में सकल हिंदू समाज का जंगी प्रदर्शन, हजारों की संख्या में हिंदू समाज के लोग उतरे सड़कों पर
लव जिहाद के आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग
राहुल बनकर मोहसिन ने किया हिंदू लड़की के साथ लव जिहाद

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी
इछावर। सकल हिंदू संगठन द्वारा लव जिहाद मामले में निकाली रैली। आजाद चौक पर सभी सकल हिंदू समाज हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए,एवं रैली की शुरुआत आजाद चौक से की गई, लव जिहाद बंद करो नारो के साथ मैन बाजार से थाने के रास्ते से तहसील कार्यालय में जाकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि आरोपी मोहसिन बाबा के घर बुलडोजर कार्रवाई होना चाहिए, सकल हिंदू समाज ने जंगी प्रदर्शन कर खूब नारेबाजी की एवं तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
प्रशासन ने दिया ठोस कार्रवाई का आश्वासन, वही प्रशासन ने कहा कि जो भी अवैध कब्जा है उसको हटाया जाएगा एवं मंडी के लाइसेंस को रद्द किया जाएगा। बस स्टैंड की दुकान पर दिन के 2:00 बजे तत्काल प्रशासन ने एक्शन लेकर कार्रवाई कर खाली की आरोपी की दुकान।

प्रशासन ने दिया ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन लेकिन तहसील परिसर पर ही धरने पर बैठे समाज के लोग
समाज के लोगों का कहना जिहादियों पर कार्रवाई करें प्रशासन अन्यथा हम खुद कार्रवाई करने के लिए सक्षम
भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

सकल हिंदू समाज ने नगर में बुलाया बंद,व्यापारियों ने दिया पूरा समर्थन
शासन प्रशासन की ओर से पूरा आश्वासन दिया जाता है की 3 दिन के अन्दर उचित कार्यवाही की जायेगी। मंडी के लाइसेंस को रद्द किया जाएगा। मोहल्ले में अतिक्रमण है उसको भी हटाया जाएगा। तत्काल नोटिस देकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम
जमील खान,इछावर

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज