आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर ब्रिजिश नगर में निकला भव्य पद संचालन

ब्रिजिशनगर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
ब्रिजिशनगर/इछावर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर संपूर्ण भारतवर्ष मे आरएसएस पद संचलन कर शताब्दी वर्ष मना रहा है जिसके अंतर्गत आज ब्रिजिश नगर मे संघ के हजारो स्वयं सेवकों द्वारा विशाल पद संचलन किया गया। ब्रिजिश नगर उपखंड के स्वयंसेवा अपने निर्धारित स्थान पर संघ गणवेश मे पहुंचकर यहा से कदम ताल करते हुये हनुमान मंदिर जहां पर संघ के अधिकारियों द्वारा भारत माता की पूजा अर्चना कर शस्त्र पूजन किया। इसके बाद संघ के प्रांतिय अधिकारी ने स्वयं सेवको को संबोधन दिया।
उन्होने संघ के शताब्दी वर्ष पर होने वाले आयोजन को लेकर प्रकाश डाला
इसके बाद घोष के साथ पद संचलन शुरु हुआ।पद संचलन करते हुए मैन मार्केट शंकर मंदिर चौराहा राम मंदिर चौराहा बस स्टैंड चौराहा कुमार मोहल्ला पटेल चौक सूरज नगर दशहरा मैदान चौराहा पंचायत चौराहा होते हुए वापस हनुमान मंदिर प्रांगण पहुंचे पूरे ग्राम मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पद संचलन के दौरान ग्राम के नागरिकों व मात्र शक्तियों द्वारा विभिन्न स्थानो पर पद संचालन का पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया।वही अंत मे हनुमान मंदिर पहुचकर पर भारत माता की आरती के साथ पद संचलन समाप्त किया गया।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज