सैकड़ाखेड़ी बाईपास सीहोर, पप्पू ढाबा के पास कार और आयशर ट्रक का एक्सीडेंट
सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज थाना कोतवाली – जिला सीहोर
सीहोर। घटना का विवरण – आज दिनांक 27.11.2025 को सैकड़ाखेड़ी बायपास के आगे पप्पू ढाबे के पास एक कार और आयशर ट्रक का भीषण एक्सीडेंट हुआ, जिसमे 02 लोंगो की मौके पर मौत हो गयी व 03 लोग घायल है, घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल सीहोर भिजवाया गया था जिनकी हालात गम्भीर होने से भोपाल रिफर किया गया।
नाम पता मृतक- 1.संध्या नेमा पति सुनील नेमा, उम्र 55 साल, निवासी 211 सांघी स्टेट महू इंदौर 2.मृदंग नेमा पिता संजीव नेमा, उम्र 28 साल, निवासी महू इंदौर
नाम पता घायल- 1.सुनील कुमार पिता अर्जुन लाल नेमा, उम्र 60 साल
संजीव नेमा 3.नीलम नेमा, तीनो निवासी इंदौर कार चालक सुनील नेमा की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 0/25 धारा 106(1), 281, 125(a) बी एन एस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी ट्रक क्रमांक mp 09 gh 1007 चालक को राउंडउप किया जाकर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है ।