Breaking News

चौकी से सिर्फ 1 किमी दूर सागौन लूट! वन माफिया बेलगाम, विभाग मौन

चौकी से सिर्फ 1 किमी दूर सागौन लूट! वन माफिया बेलगाम, विभाग मौन

डामर सड़क से 100 मीटर दूरी पर जंगल का क़त्ल! ब्रिजिस नगर रेंज में वन माफिया का राज

हैरानी की बात यह कि पूरे खेल से वन विभाग बेख़बर बना हुआ है।

ब्रिजिशनगर/इछावर। एमपी विश्वास न्यूज

ब्रिजिश नगर/इछावर।चौकी से महज़ 1 किलोमीटर दूर, डामर सड़क से केवल 100 मीटर की दूरी पर ही वन माफिया सागौन की कीमती इमारती लकड़ियों का बेहिचक कत्तल कर रहे हैं। हैरानी की बात यह कि पूरे खेल से वन विभाग बेख़बर बना हुआ है। मामला सीहोर जिले के ब्रिजिस नगर रेंज के धाई खेड़ा बीट का है,जहां कानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए जंगल लूट का खुलेआम नंगा नाच जारी है।

सूत्रों के अनुसार, बीट के आसपास रात होते ही आरी–कुल्हाड़ों की आवाजें गूंजने लगती हैं और सुबह तक कई सागौन के पेड़ जमीन पर ढेर मिलते हैं। माफिया इतने बेखौफ़ हैं कि चौकी की नज़दीकी भी उन्हें रोक नहीं पा रही। सवाल खड़ा होता है कि वन विभाग की गश्त कहां है? चौकी महज़ दिखावा बनकर रह गई है या फिर मिलीभगत का कोई बड़ा खेल चल रहा है?

सूत्र बताते हैं कि लगातार शिकायतों के बाद भी विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। न तो मौके पर दबिश दी गई, न ही काटी जा चुकी लकड़ी का कोई रिकॉर्ड बनाया गया।
धाई खेड़ा बीट में जंगल कटाई का यह सिलसिला न केवल वन संपदा को बर्बाद कर रहा है, बल्कि अधिकारियों की कार्यशैली पर भी गहरे सवाल खड़े कर रहा है।

ग्रामीणों की मांग है कि वन विभाग तत्काल कार्रवाई करे, बीट गार्ड से लेकर रेंजर तक की भूमिका की जांच हो और माफियाओं पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
अगर समय रहते हस्तक्षेप नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में यह पूरा इलाका सागौनहीन उजाड़ वन में बदल सकता है।

आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया है, मामले को जॉच में लेकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

डिप्टी रेंजर
अशोक चौहान,ब्रिजिश नगर

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *