Breaking News

कांग्रेस ने मनाया ‘संगठन सृजन वर्ष’, गुराड़ी गांव में साप्ताहिक नववर्ष कार्यक्रम आयोजित

कांग्रेस ने मनाया ‘संगठन सृजन वर्ष’, गुराड़ी गांव में साप्ताहिक नववर्ष कार्यक्रम आयोजित

कार्यकर्त्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी होती है,कार्य कर्ता ही संगठन की जान होती है,कार्यकर्ताओं के कारण ही चुनाव जीते जाते हैं
।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
पूर्व विधायक, शैलेन्द्र पटेल

गुराड़ी/ब्रिजिशनगर, एमपी विश्वास न्यूज

गुराड़ी/ब्रिजिशनगर। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “संगठन सृजन वर्ष” अभियान के तहत नववर्ष के अवसर पर ब्रिजिशनगर ब्लॉक के ग्राम गुराड़ी में साप्ताहिक नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।


इस अवसर पर पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं। कार्यकर्ता ही संगठन की जान हैं और उनके परिश्रम से ही चुनाव जीते जाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया।


वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने अपने संबोधन में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 100 से अधिक गांवों में नर्मदा–पार्वती परियोजना का पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिसके लिए सीधे तौर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी और जनता को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।


कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, जनसमस्याओं और आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई। अंत में कांग्रेस नेताओं ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर म प्र कांग्रेस पार्टी के महासचिव पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण,घनश्याम पटेल बलवान पटेल, मनोज पटेल,संतोष पटेल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर,बृजेश पटेल,वरिष्ठ कांग्रेसी रतन सिंह मेंबाडा,बाबू लाल पटेल, रामनारायण पटेल,मनोहर वर्मा, देवेंद्र वर्मा,अकबर खान,गुलाब सिंह बारेला,देव सिंह,गोविंद सिंह जयसवाल,युवा नेता जयदीप पटेल ,विरेन्द्र मेवाड़ा,अनुसूचित जाति ब्लॉक अध्यक्ष महेश राठौर ,युवा कांग्रेस अध्यक्ष धर्म सिंह,धूम सिंह पटेल,हकीम खान, मंडलम अध्यक्ष रामचंद्र वर्मा,चनंदर सिंह धनगर, महेंद्र गुर्जर,लाखन सिंह गुर्जर, चेन सिंह सहित मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बीएलए, वरिष्ठ नेतागण एवं क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता के सवालों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *