सूदखोरों के आतंक से दहशत में परिवार, 20 हजार के बदले वसूले डेढ़ लाख, फिर भी धमकियां जारी
सूदखोरों से परेशान होकर परिवार सहित इच्छा मृत्यु की मांग

भैरूंदा/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
भेरुंदा।नगर में सूदखोरी का जाल इस कदर फैल चुका है कि आम लोग इसकी चपेट में आकर बर्बादी के कगार पर पहुंच रहे हैं। ताजा मामला वार्ड क्रमांक 01 सुभाष कॉलोनी भेरुंदा का है, जहां एक परिवार सूदखोरों के आतंक से इतना परेशान हो चुका है कि उसने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित सत्यनारायण राठौर ने शिकायत में बताया कि क्षेत्र के अरविन्द राठौर, अर्जुन राठौर और जीतू सेन द्वारा अवैध रूप से 20 प्रतिशत ब्याज पर पैसे उधार दिए जाते हैं। पीड़ित ने इनसे मात्र 20 हजार रुपये उधार लिए थे, लेकिन सूदखोरों के चंगुल में फंसकर अब तक करीब 1 लाख 50 हजार रुपये चुका चुका है।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज