Breaking News

“रिश्तों का कत्ल: सगे भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, चूने की पुताई से छिपाया खून का राज”

“रिश्तों का कत्ल: सगे भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, चूने की पुताई से छिपाया खून का राज”

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर/सीहोर।मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र का गांव सतपिपलिया में पुलिस ने एक सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के सगे छोटे भाई ने ही की थी।

पुलिस जांच के मुताबिक, मृतक अंकुश परमार शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में अपने माता-पिता के साथ विवाद और मारपीट करता था। पारिवारिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था। घटना वाले दिन भी वह शराब के नशे में घर पर झगड़ा कर रहा था, इसी दौरान गुस्से में आकर छोटे भाई देवेंद्र उर्फ गोलू (32) ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद आरोपी ने बेहद शातिर तरीके से सबूत मिटाने की कोशिश की। जिस कमरे में वारदात हुई थी, वहां खून के निशान छिपाने के लिए दीवारों पर चूने से पुताई कर दी गई। हत्या में इस्तेमाल हथियार को घर के पीछे जमीन में दफना दिया गया,

जबकि घटना के दौरान पहने कपड़े और सफाई में उपयोग किए गए कपड़ों को जलाकर नष्ट कर दिया गया।

मामले को दुर्घटना या अज्ञात हमले का रूप देने के लिए आरोपी ने रात के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से शव को करीब 2 किलोमीटर दूर सड़क किनारे फेंक दिया।

हालांकि, पुलिस की सतर्कता और गहन जांच के चलते सच्चाई ज्यादा देर छिप नहीं सकी। घर की स्थिति संदिग्ध मिलने और आरोपी के बयानों में विरोधाभास के आधार पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें देवेंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

About राजेश माँझी

Check Also

अक्षय तृतीया सर्व सिद्धि अक्षय कार्य भंडार बाला दिन पंडित गणेश शर्मा।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।

अक्षय तृतीया सर्व सिद्धि अक्षय कार्य भंडार बाला दिन पंडित गणेश शर्मा।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।। अक्षय तृतीया का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *