Breaking News

चोरों का आतंक,पंचायत भवन को बनाया निशाना,क़रीब 50000रुपए का सामान बरामद

चोरों का आतंक,पंचायत भवन को बनाया निशाना,क़रीब 50000रुपए का सामान बरामद

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।घटना विवरणः- फरियादी अजय वर्मा द्वारा बताया गया कि 4 एवं 5 मई की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर 02 पुराने आरमेचर, 01 विद्युत ट्यूबवेल, 02 छत पंखा कीमती करीब 50000 का सामान चुरा लिया जिसकी रिपोर्ट पर थाना इछावर में अपराध क्रमांक 182/26 धारा 331(4),305(e) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

निर्देशन एवं मार्गदर्शनः-घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन अनुभाग भेरूंदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इछावर पंकज वाडेकर को थाना स्तर पर टीम गठित कर माल मशरुका का पता लगाकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया ।

पुलिस की कार्यवाही:-थाना इछावर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में चोरी हुए सामान एवं अज्ञात चोर की तलाश शुरू की।

उक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्य तथा मुखबिर सूचना पर दो संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बारीकी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त वारदात करना कबूल किया एवं चोरी किए गए समान को बरामद कराया!

आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-1. सरताज पिता शरीफ खां उम्र 24 साल
2.प्रदीप पिता मुकेश वर्मा उम्र 22 साल निवासीगण ग्राम दिवड़िया

जप्त मशरुका – 02 पुराने आरमेचर, 01 विद्युत ट्यूबवेल, 02 छत पंखा कीमती करीब 50000

सराहनीय भूमिकाः-निरी पंकज वाडेकर, सउनि जनार्दन मिश्रा, प्रधान आरक्षक 347 विक्रम सिंह, प्र.आर. 484 राजेश तिवारी, की सराहनीय भूमिका रही ।

About राजेश माँझी

Check Also

कक्षा 5वीं, 8वीं की पुन:परीक्षा 1 जून से राज्य शिक्षा केन्द्र ने परीक्षा को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *