Breaking News

गांव-गांव पहुंचा बिजली विभाग, सेमली जदीद में लगा ‘सम्पर्क समाधान अभियान’ शिविर

5 गांवों के ग्रामीणों और किसानों की विद्युत समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर/ब्रिजिशनगर। आमजन और किसानों की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बिजली विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सेमली जदीद में “सम्पर्क समाधान अभियान” के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सेमली जदीद, खेजड़ा, मुवाड़ा, पांगरी जंगल एवं रामगढ़ सहित पांच गांवों के ग्रामीणों और किसानों ने भाग लेकर अपनी विद्युत संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

शिविर में बिजली बिल में नाम परिवर्तन, नए कनेक्शन, बिल संबंधी त्रुटियां, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य शिकायतों से जुड़े दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए। कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा गया।

बिजली वितरण केंद्र ब्रिजिशनगर के जेई दिनेश चौहान ने बताया कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सम्पर्क समाधान अभियान चलाया जा रहा है।

सेमली जदीद में आयोजित शिविर में पांच गांवों के लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनमें से अधिकांश का तत्काल समाधान कर दिया गया है।

शिविर में जेई दिनेश चौहान, लाइनमैन दीपक प्रजापति,(ऑउट सोर्स)भगवान सिंह मीटर रीडर (ऑउट सोर्स)सहित बिजली विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने गांव में ही शिविर लगाकर समस्याओं के समाधान की पहल का स्वागत किया और विभाग के इस प्रयास की सराहना की।

About राजेश माँझी

Check Also

वनग्राम सेवनिया परिहार पहुंचे प्रमुख सचिव वन, विकास कार्यों और राजस्व ग्राम बनाने की प्रक्रिया का लिया जायजा

वनाधिकार दावों के शीघ्र निराकरण के निर्देश, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं सीहोर/वीरपुरडैम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *