Breaking News

एसडीईआरएफ ने दिया वीआईटी भोपाल के स्टाफ को अग्नि शमन और आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

पांच मजिला भवन से किया गया आपदाग्रस्त लोगो का हैरत अंगेज रेस्क्यू

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर | 12 जून 26

सीहोर।वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में मध्यप्रदेश एसडीईआरएफ और होमगार्ड तथा सिविल डिफेंस के सहयोग से एक दिवसीय अग्निशमन और आपदा प्रबंधन का प्रभावी प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

पहले चरण में आडिटोरियम में हुआ प्रशिक्षण

वीआईटी के आडिटोरियम में प्रशिक्षण के पहले चरण में भोपाल मुख्यालय से एसडीईआरएफ कमांड सेंटर के पी. सी. मनोज कुमार बातव, पी. सी. शरद यादव, पी.सी. महेंद्र वर्मा, एएसआई ए. एस. चंदेरिया और भोपाल नगर निगम के फायर आफिसर शक्ति कुमार तिवारी ने आपदा के अलग अलग बिदुओं पर स्टाफ को गहन प्रशिक्षण दिया । इस दौरान उपस्थित लोगो की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

दूसरे चरण में फिल्माया आपदा रेस्क्यू

इसके बाद एसडीईआरएफ कमांड सेंटर से आये अधिकारियो ने केम्पस में पांच मंजिला से आपदा प्रभावित लोगो का रेस्क्यू प्रभावी माकड्रिल किया। इस दौरान रेस्क्यू किये गए विक्टिम को सीपीआर दिया गया और एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

एसडीईआरएफ कमांड सेंटर से आये अधिकारियो को सम्मानित किया गया

इस अवसर पर आयोजित समारोह में भोपाल मुख्यालय से आये एसडीईआरएफ कमांड सेंटर के अधिकारियो को शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर होमगार्ड के संभागीय कमांडेंट कमलेन्द्र परिहार, एसडीईआरएफ के स्टेट कमांड सेंटर प्रभारी डिस्ट्रिक्ट कमान्डेंट कमलनाथ धुर्वे को वीआईटी भोपाल के रजिस्ट्रार के. के. नायर, आपरेशन डायरेक्टर डॉ. एस. प्रभाकरण, हॉस्टल काउन्सिल मेम्बर सेक्रेट्री डॉ जस्टिन सैमुअल और डिप्टी डायरेक्टर सुरक्षा राहुल मुखी ने सम्मानित किया। साथही भोपाल मुख्यालय से आये एसडीईआरएफ के स्टेट कमांड सेंटर के 35 सदस्यीय दल को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मनित किया गया ।

About राजेश माँझी

Check Also

बलदाऊ और बहन सुभद्रा संग स्वर्ण रथ पर विराजे भगवान जगदीश,

5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने खींचा रथ; जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा सीहोर सीहोर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *