आगामी तीन अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 25 अगस्त को भव्य कांवड यात्रा निकाली जाएगी।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर। सीवन नदी के तट से लेकर कुबेरेश्वरधाम तक भगवान शंकर के जयकारें से वातावरण गूंजमान है। तट से कांवड लेकर श्रद्धालु भक्ति के साथ करीब 11 किलोमीटर तक पैदल ही चल रहे है। कई भक्त तो ऐसे है जो रेलवे स्टेशन से दंडवत करते हुए पहुंच रहे है। विठलेश सेवा समिति की ओर से पंडित विनय मिश्रा और पंडित समीर शुक्ला सहित अन्य ने कांवड यात्रियों का धाम पर सम्मान और स्वागत किया।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज