Breaking News

“सिर्फ 2 दिन में असर! बच्चों की थाली से सब्जी गायब दिखी तो विभाग ने जारी किया समूह को नोटिस”

इछावर/सीहोर (एमपी विश्वास न्यूज)।

इछावर।एमपी विश्वास न्यूज की ग्राउंड रिपोर्ट का बड़ा असर सामने आया है। दो दिन पहले प्रमुखता से प्रकाशित उस खबर, जिसमें शासकीय माध्यमिक शाला लोहापठार में बच्चों को मध्याह्न भोजन में मेन्यू के अनुसार पर्याप्त सब्जी नहीं दिए जाने का मामला उजागर किया गया था, इसके बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित सरस्वती स्व सहायता समूह को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

विभाग द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि समाचार के माध्यम से यह तथ्य सामने आया कि पीएम पोषण योजना के अंतर्गत निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार नहीं किया जा रहा था तथा बच्चों की थाली में पर्याप्त सब्जी उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। इसे योजना के नियमों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए समूह से दो दिवस के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्ट जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया, तो संबंधित समूह के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जाएगा।

एमपी विश्वास न्यूज द्वारा की गई जमीनी पड़ताल ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जिम्मेदार पत्रकारिता केवल खबर दिखाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि व्यवस्था को जवाबदेह बनाने का भी काम करती है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या कार्रवाई केवल कारण बताओ नोटिस तक सीमित रहेगी, या बच्चों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों पर वास्तव में सख्त कार्रवाई भी होगी?

“खबर का असर”
✔ दो दिन पहले एमपी विश्वास न्यूज ने उजागर की थी गड़बड़ी।
✔ बच्चों की थाली में मेन्यू के अनुसार सब्जी नहीं मिलने का मामला आया था सामने।
✔ शिक्षा विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस।
✔ दो दिन में जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी।

About राजेश माँझी

Check Also

वनग्राम सेवनिया परिहार पहुंचे प्रमुख सचिव वन, विकास कार्यों और राजस्व ग्राम बनाने की प्रक्रिया का लिया जायजा

वनाधिकार दावों के शीघ्र निराकरण के निर्देश, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं सीहोर/वीरपुरडैम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *