Breaking News

जिला पंचायत सीईओ ने की ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा

जिला पंचायत सीईओ ने की ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा

बैठक में अनुपस्थित उपयंत्रियों, सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

सीहोर एजेंसी, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर, 13 फरवरी, 2025

सीहोर।जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने बैठक आयोजित कर इछावर जनपद के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने नल जल योजना, वृक्षारोपण, आवास योजना, मनरेगा, एसबीएम, एनआरएलएम एवं आयुष्मान कार्ड सहित सभी विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान सेक्टरों में योजनाओं की प्रगति कम पाई गई। जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने इन सेक्टरों के उपयंत्रियों को बैठक में अनुपस्थित रहने एवं योजनाओं की प्रगति में कमी होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने ग्राम गादिया मे नल जल योजना के तहत क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्राम शाहपुरा के पंचायत सचिव को बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम भाऊखेड़ी के पंचायत सचिव द्वारा समय पर नलजल का कर वसूल न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, जनपद सीईओ, सहायक यंत्री, बीपीओ, एडीईओ, उपयंत्री, स्वास्थ्य विभाग के अमले सहित सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *