Breaking News

आगामी होली रंगपंचमी के त्यौहार को लेकर पुलिस द्वारा निकाला गया पैदल फ्लैग मार्च

इछावर।सीहोर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश अनुसार सभी थाना अंतर्गत फ्लैग मार्च निकाला गया।आगामी त्यौहार होली को लेकर इछावर नगर में भी इछावर थाना पुलिस द्वारा नगर के मुख्य मार्गो से प्रमुख चौराहों , मुख्य बाजार एवं प्रमुख स्थानों पर पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया।

आगामी त्यौहार होली पर कानून व्यवस्था भंग ना हो, कानून व्यवस्था बनी रहें,नागरिकों से अपील की गई। शान्ति पूर्वक आगामी त्यौहार मनाए इसी उद्देश्य को लेकर नगर में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। पैदल फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, तहसीलदार ऋतु भार्गव, नायब तहसीलदार सहित एसआई नरेश आर्य,एसआई महताब ए एस आई मनोज गोस्वामी, ए एस आई रामनारायण धुर्वे, प्रधान आरक्षक विक्रम रघुवंशी,प्रधान आरक्षक अमित चौहान, प्रधान आरक्षक रामनरेश ,आरक्षक नरेंद्र जाट,आरक्षक कपिल मेवाड़ा,सैनिक विक्रम ठाकुर पुलिस के अन्य जवान मौजूद रहे

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …