Breaking News

दो टू-व्हीलरों की आमने-सामने भिड़ंत, तड़पता रहा – समय पर नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस,राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल

दो टू-व्हीलरों की आमने-सामने भिड़ंत, तड़पता रहा – समय पर नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस,राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल

इछावर: एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर/इछावर।सीहोर जिले के इछावर में नयापुरा रोड पर सोमवार को दो तेज रफ्तार दोपहिया वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि एक बाइक सवार सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद घायल सड़क पर काफी देर तक तड़पता रहा। राहगीर पंकज कुमार दुगरिया ने मदद की राह चलते के निजी वाहन की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल इछावर पहुंचाया, जिससे समय रहते उपचार शुरू हो सका। वही थोड़ी देर बाद डॉक्टरों ने गंभीर रुप से घायल को सीहोर रेफर किया।

जानकारी अनुसार गंभीर घायल का नाम सत्यनारायण शर्मा है जो नयापुरा के निवासी बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोग
“हमने कई बार कॉल किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। अगर समय पर मदद मिलती तो शायद हालत इतनी गंभीर नहीं होती।”

108 एंबुलेंस सेवा की यह लापरवाही कोई नई बात नहीं है। जिले में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहाँ समय पर वाहन न मिलने के कारण घायल या बीमार लोगों की स्थिति और खराब हो गई।

एक बार फिर 108 एंबुलेंस सेवा की सुस्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जरूरत है समयबद्ध सेवाओं की, ताकि हादसों के शिकार लोगों की जान समय रहते बचाई जा सके।

108 एंबुलेंस को जब भी कॉल करते है,40 से 50 मिनट लगेंगे, इस तरह का रिस्पॉन्स मिलता है। तो ऐसी स्थिति में प्राईवेट वाहन से मरीज को रेफर कर जिला अस्पताल पहुंचा दिया जाता है।

ऋषिकेश मंडल
इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर
सिविल अस्पताल इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …