Breaking News

सिराड़ी शासकीय उचित मूल्य दुकान में घपला — अंगूठा लगवाकर तीन-तीन महीने का राशन नहीं दिया गया

सिराड़ी शासकीय उचित मूल्य दुकान में घपला — अंगूठा लगवाकर तीन-तीन महीने का राशन नहीं दिया गया

एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी
स्थान: सिराड़ी, तहसील इछावर जिला सीहोर

इछावर।सिराड़ी ग्राम की शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। हितग्राहियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि डीलर द्वारा अंगूठा तो लगवा लिया जाता है, लेकिन राशन का वितरण नहीं किया जाता। कई हितग्राहियों को लगातार तीन-तीन महीने से राशन नहीं मिला है।

ग्रामीण कमल सिंह एवं लाड़ली बहनाओं सीमा बाई, उर्मिला बाई, सीमा नागर, का कहना है कि जब वे दुकान पर राशन लेने पहुंचते हैं, तो अंगूठा लगवाने के बाद यह कहकर टाल दिया जाता है कि “आज राशन खत्म हो गया”, “कल आना” या “सर्वर खराब है”।

हितग्राही उर्मिला बाई का कहना है की

“तीन महीने से राशन नहीं मिला, लेकिन हर बार अंगूठा लगवाया गया। कहां जा रहा है हमारा अनाज?”

ग्रामीणों की मांग:
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सिराड़ी उचित मूल्य दुकान की तत्काल जांच की जाए और दोषी डीलर पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, जिन हितग्राहियों को राशन नहीं मिला है, उन्हें उनका पूरा हक तत्काल दिया जाए।

बता दे की शासकीय उचित मूल्य सिराडी की दुकान इसके पहले भी कई बार ग्रामीणों ने 181 पर शिकायत की गई है।लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई।

20,30 परिवार बाकी होंगे, इसके अलावा सभी को तीन तीन महिने का राशन वितरण कर दिया है।

श्री मति अनिता बाई नरसिंह
सेल्स मैन सिराड़ी

अभी किसी प्रकार का वर्जन नही लिखे, हितग्राही की समग्र आईडी उपलब्ध करवा दे ताकि वेरिफिकेशन हो सके की राशन मिला है या नही। और राशन दुकान की जॉच करने में आसानी मिल सकें।

About राजेश माँझी

Check Also

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS Construction बना लोगों की पहली पसंद

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *