Breaking News

“इछावर में तिरंगा रैली: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न”

इछावर में तिरंगा रैली: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न”

इछावर।आज की प्रमुख खबर – इछावर नगर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में राजस्व मंत्री के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारतीय सेना के साहस और बलिदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया था।

रैली की शुरुआत अस्पताल थाना इछावर के पास अस्पताल चौराहे से हुई,जहाँ राजस्व मंत्री सहित,भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा,जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश पटेल विष्णु वर्मा, अध्यक्ष नगर परिषद देवेंद्र वर्मा,पूर्व सैनिक,एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में नागरिक, युवा,और वरिष्ठ नागरिक एकत्रित हुए। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। मैन बाज़ार से निकलकर आजाद चौक पर यात्रा का समापन हुआ।

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता और संकल्प का प्रतीक है। हमारे जवानों ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर देश का मान बढ़ाया है। यह रैली उनके सम्मान में एक छोटी सी श्रद्धांजलि है।”

इछावर की यह तिरंगा रैली न केवल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न थी, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता और सेना के प्रति सम्मान का प्रतीक भी बनी।

About राजेश माँझी

Check Also

हत्या मामले में पुलिस पर उठे सवाल,

हत्या मामले में पुलिस पर उठे सवाल, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित …