
समीक्षा बैठक में उपस्थित हुए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा
इछावर राजेश माँझी,एमपी विश्वास न्यूज
आज दिनांक 3 जनवरी 2025 जनपद पंचायत इछावर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन जनपद पंचायत के सभा कक्ष में किया गया। जिसमे जनपद अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य सम्मिलित हुए। एजेंडा अनुसार 70 वर्ष की आयु के वृद्धजनो का आयुष्मान कार्ड की समीक्षा,प्रधान मंत्री आवास योजना की समीक्षा,मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के लाभान्वित हितग्राहियों के भुगतान की समीक्षा की गई। राजस्व मंत्री द्वारा किसानों को भूमाफियाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई।तथा नामांतरण बटवारे समय पर हो अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनपद सदस्यों को अपने क्षेत्र में विकास हेतु मिलने वाले फंड से चदर सेट निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्वास्थ विभाग,महिला बालविकास, वनविभाग, राजस्व विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग एसडीएम,तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज