Breaking News

9 कुण्डीय श्री गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव इछावर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा हुए शामिल

9 कुण्डीय श्री गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव इछावर में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा हुए शामिल

इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।गायत्री शक्तिपीठ, दशहरा मैदान, इछावर, में 9 कुण्डीय श्री गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा सम्मिलित हुए।राजस्व मंत्री ने धार्मिक आयोजन में सबसे पहले गायत्री माताजी के चरणों में पुष्प अर्पण किया एवं कार्यक्रम में पण्डित जी ने पुष्पमाला पहनाकर राजस्व मंत्री का स्वागत किया।वही कथा में गुरू देव ने कहा के सादा जीवन उच्च विचार रखना चाहिए।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि बेटियो का सम्मान है राष्ट्र के गौरव को माताओं बहनों को प्रणाम करता हूं। मनुष्य को छल कपट बदी बेईमानी से दूर रहना चाहिए। अगर यह नहीं होगा तो युग का निर्माण असंभव है। लोग मकान तोड़ते हैं और हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मकान बनाते हैं। अभी गुरु जी ने कहा की आत्मा हमारी पवित्र होना चाहिए। राम ने रावण को मारा समाप्त हो गया। जो राजा किसी को जीत ले तो शासन उसका होता है। पर भगवान राम ने कहा हे लक्ष्मण विभीषण को बुलाओ और विभीषण को बुलाकर राज दे दिया। तो ऐसे है हमारे मर्यादा पुरूषोत्तम राम। आयोजन में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना भी मौजूद रहे।इस अवसर पर बडी संख्या में श्रद्वालु शासन प्रशासन भी मौजूद रहा।

About राजेश माँझी

Check Also

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS Construction बना लोगों की पहली पसंद

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS …