17 वर्ष पहले बनी स्कूल बिल्डिंग में अब तक नहीं हुआ प्रवेश उत्सव, सर्व शिक्षा अभियान की हकीकत उजागर
17 वर्षों से सुनसान पड़ी इस स्कूल बिल्डिंग की हालत देखकर यही सवाल उठता है — क्या सर्व शिक्षा अभियान केवल कागजों तक सीमित रह गया है?
मामला इछावर जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाले चैनपुरा गांव का है।
सभी स्कूलों में मनाया गया प्रवेश उत्सव लेकिन 17 वर्षों से सुना पड़ा एक स्कूल…

मध्य प्रदेश/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी
मध्य प्रदेश/सीहोर।सीहोर जिले के ग्रामीण क्षेत्र की एक माध्यमिक शाला, जिसे 17 वर्ष पहले सर्व शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत लाखों रुपये की लागत से बनवाया गया था, आज भी उपयोग से वंचित है। हैरानी की बात यह है कि इस स्कूल भवन में अब तक एक भी बार प्रवेश उत्सव का आयोजन नहीं किया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल भवन निर्माण के बाद से ही इसे शिक्षा विभाग की अनदेखी का शिकार बना दिया गया है। 17 वर्षों में भवन नए से पुराना हो गया चैनल गेट के लोहे पर जंग भी आने लगी लेकिन आज की तारीख तक प्रवेश उत्सव का इंतजार कर रही बिल्डिंग।
एमपी विश्वास न्यूज ने की पड़ताल पूरा मामला विस्तार से….
सन 2008 में सर्व शिक्षा अभियान योजनान्तर्गत माध्यमिक शाला चैनपुरा के भवन का शिलान्यास
नरेन्द्रसिह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष भा.ज.पा. (स.प्र.) के मुख्य अतिथ्य के रुप में किया गया।
17 वर्ष पहले कार्यक्रम करणसिंह वर्मा, मंत्री, ग्रामोद्योग, उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण (म.प्र.शासन) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में श्रीमती केलीबाई स्रपाल बारेला, सदस्य जिला पंचायत सीहोर,कैलाश चन्द्रवंशी मंडल अध्यक्ष भा.ज.पा.,कैलाश सुराना जिला अंत्योदय समिति सदस्य,शिवलाल परमार सरपंच के विशेष आतिथ्य में दिनांक 24 अगस्त 2008,दिन रविवार को सम्पन्न हुआ
लागत. 7.39 लाख रुपये
निर्माण एजेंसी
ग्राम पंचायत चैनपुरा द्धारा किया गया।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज