Breaking News

सीहोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2025 में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार, 1000 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

सीहोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2025 में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार, 1000 से अधिक आरोपी गिरफ्तार

वर्ष 2025 में मादक पदार्थों (एनडीपीएस एक्ट एवं अवैध शराब) के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान एक हजार से अधिक आरोपियों पर मामले दर्ज

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर पूर्णतः अंकुश लगाने तथा जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशानुसार सीहोर पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान सुनियोजित एवं निरंतर कार्यवाही के दौरान आबकारी अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर पुलिस की सक्रिय निगरानी, सुदृढ़ मुखबिर तंत्र, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं फील्ड स्तर पर की गई त्वरित कार्यवाही से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आपराधिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की गई ।

🔷आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही

संख्यात्मक विवरण (वर्ष 2025)
कुल पंजीबद्ध प्रकरण : 983

कुल गिरफ्तार आरोपी : 1004

जप्त की गई अवैध शराब : 7,832.265 लीटर

जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत : ₹33,07,159/-

🚘 जप्त वाहन विवरण
कार : 15
मोटरसाइकिल : 12
नाव : 01

✅अवैध शराब के विरुद्ध कुछ प्रमुख उपलब्धियाँ:

  • थाना शाहगंज: ₹4.73 लाख मूल्य की 680 लीटर शराब जप्त ,1आरोपी गिरफ्तार
  • थाना गोपालपुर: कार सहित 318 लीटर शराब, 1 आरोपी गिरफ्तार
  • थाना जावर: मारुति वैन सहित 206 लीटर शराब, 1 आरोपी गिरफ्तार
  • थाना सिद्धिकगंज: कार सहित 110 लीटर शराब, 2 आरोपी गिरफ्तार
  • थाना भेरूंदा: कार सहित 114 लीटर शराब, 3 आरोपी गिरफ्तार ।

🔷 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही

संख्यात्मक विवरण (वर्ष 2025)
कुल पंजीबद्ध प्रकरण : 25

कुल गिरफ्तार आरोपी : 30

जप्त गांजा : 59.846 किलोग्राम

अनुमानित बाजार मूल्य : ₹9,68,700/-

🚘 जप्त वाहन विवरण
कार : 01
मोटरसाइकिल : 04

✅अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कुछ प्रमुख उपलब्धियाँ:

  • थाना जावर: 16 किग्रा गांजा व कार सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
  • थाना आष्टा: 11.5 किग्रा गांजा सहित 1 आरोपी गिरफ्तार
  • थाना कोतवाली: 10.610 किग्रा गांजा सहित 1 आरोपी गिरफ्तार
  • थाना कोतवाली: 3.99 किग्रा गांजा, ₹14.45 लाख नकद व स्कूटी सहित 1 आरोपी गिरफ्तार
  • एक आरोपी के विरुद्ध PIT-NDPS एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई

✅ इसी क्रम में वर्ष 2025 में मादक पदार्थ की क्रय विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई वहीं एक और नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत 60 हजार व्यक्तियों तक पहुंचा जाकर उन्हें जागरूक किया गया ।
🔶 जिले में नशे के अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे ।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *