Breaking News

शासकीय राशि के दुरुपयोग पर लिपिक सेवा से बर्खास्त

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 13 फरवरी 2026

इछावर/सीहोर।कलेक्टर बालागुरु के. द्वारा शासकीय राशि के दुरुपयोग के गंभीर मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए इछावर तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग-03 (लिपिक) सुशील कुमार रायकवार को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

विभागीय जांच में शासकीय राशि 63,58,894 रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर यह कार्रवाई की गई।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार आरोपी कर्मचारी द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर राशि का अवैध हस्तांतरण स्वयं एवं अन्य सहयोगियों के खातों में किया गया। प्रकरण में यह भी पाया गया कि शासन द्वारा राहत राशि के रूप में प्रदत्त धनराशि को अनियमित रूप से विभिन्न खातों में अंतरित किया गया, जिससे शासन को गंभीर आर्थिक क्षति पहुँची।

विभागीय जांच अधिकारी की रिपोर्ट में आरोप पूर्णतः प्रमाणित पाए जाने पर म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत दंड अधिरोपित किया गया। कलेक्टर बालागुरु के. द्वारा जारी आदेशानुसार रायकवार को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक किया गया है।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *