Breaking News

कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ जोरदार हल्लाबोल,शव यात्रा निकाल कर महंगाई का किया दाह संस्कार

महंगाई की शव यात्रा स्थानीय कोतवाली चौराहा से प्रारंभ होकर लिसा टॉकीज चौराहे तक निकाली गई।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व एवं सीहोर जिला प्रभारी दिनेश मेघानी एवं पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल की विशेष उपस्थिति में भाजपा सरकार की असफल नीतियों और बढ़ती महंगाई के विरोध में महंगाई की शव यात्रा स्थानीय कोतवाली चौराहा से प्रारंभ होकर लिसा टॉकीज चौराहे तक निकाली गई। जहाँ पर महंगाई रूपी शव का दाह संस्कार किया गया।
तत्पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार की सद्बुद्धी के लिए 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की।

उक्त यात्रा में कार्यकर्ता अपने हाथों में तकती लिये गगनभेदी नारे महंगाई की ये सरकार,जनता पर करती अत्याचार, तेल-गैस के बढ़ते दाम, नरेन्दर भी गायब सिलेण्डर भी गायब, जनता का छीन रहे अरमान, महंगाई की ये कैसी मार, जनता त्रस्त, सरकार बेकार, जनता है महंगाई से त्रस्त सरकार है मद मस्त, बिजली विभाग की तानाशाही नही चलेगी…नही चलेगी लगा रहे थे। इस मौके पर राजीव गुजराती ने उपस्थित पत्रकारगणों को बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियाँ और अपरिपक्वता के कारण देश की आम जनता पहले से ही महँगाई से बहुत परेशान है ऊपर से गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता, दिनांक 1 अप्रैल से विद्युत दरों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि एवं पेट्रोल डीजल की कमी ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है।

सीहोर जिले में भी गैस नहीं मिलने के कारण छोटी-छोटी चाय नाश्ते की दुकान बंद होने की स्थिति में है। इसके कारण कई लोगों काम धन्धे प्रभावित हो रहे हैं। वहीं भंडारा समिति और शादी वाले घर में भी गैस नहीं मिलने के करण परेशान है। पारंपरिक रूप से किसानों को केन और ड्रम में मिलने वाला डीजल में किसानों को नहीं मिल पा रहा है।

पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि आज गैस के लिए आमजन परेशान है, लोग काम छोडक़र गैस सिलेण्डर की लाइन में दिन-दिन भर लगे हुए है। पटेल ने आगे कहा कि पूर्व में लोगों ने यह भी देखा है कि एक समय था जब भाजपा की पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमति स्मृति ईरानी गैस के नाम पर सिर पर सिलेण्डर रख कर डांस कर रही थी आज वह कहां है, जो उस समय किस तरीके नाटक नौटंकी करते थे।

महंगाई के कारण आज जनता का चुल्हा नही जल पा रहा है और सरकार बयान बाजी कर रही है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विष्णु प्रसाद राठौर, ओम वर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, राशिद नेताजी, राजेन्द्र वर्मा, राजाराम बड़े भाई, ओम बाबा राठौर, विवेक राठौर, कमलसिंह चौहान, गुलाब बाई ठाकुर, रमेश गुप्ता, रघुवीर सिंह दांगी, राकेश वर्मा, नरेन्द्र खंगराले, हरीश आर्य, हर्षदीप राठौर, जाहीद गुड्डु, घनश्याम जांगड़ा, राजकुमार मालवीय, संतोष शर्मा, मजीद अंसारी, हसीन कुरैशी, ईरफान लाला, मनोज पटेल, अरविन्द ठाकुर, धर्मेन्द्र ठाकुर नेमदाखेड़ी, सनब्बर भाई, प्रेमनारायण परमार, रामायण प्रसाद शुक्ला, सुभाष पटेल, महेश मुंदीखेड़ी, सत्यनारायण तिवारी, अरविन्द्र सेमलीबर्री, राजाराम मालवीय, चन्दन ठाकुर, ममता शर्मा, आरती खंगराले, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, राहुल ठाकुर, मनीष मेवाड़ा, लक्की सक्सेना, संतोष मालवीय, यश यादव, विवेक टंक, सुयश तोमर, प्रवेश परिहार, गजराज परमार, ब्रजेश पाटीदार, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *