नीट का पेपर लीक होने पर कांग्रेस ने जताया विरोध, निकाला मशाल जुलुस
यह पहली बार नहीं हो रहा है 10 वर्षों में लगभग 89 पेपर लीक, और 48 बार दोबारा परीक्षा हुई है।
भाजपा सरकार कर रही है देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़-राजीव गुजराती

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मेडिकल प्रवेश की सबसे बड़ी परीक्षा नीट 2026 को रद्द कर दी गई, जो 3 मई को जो नीट यूजी परीक्षा आयोजित हुई थी, लेकिन उसके पर्चे पहले ही लीक हो गए थे। भाजपा सरकार के राज में विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हो रहे इस तरह के खिलवाड़ के विरोध में छात्र-छात्राओं के हित में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व एवं पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर के विशेष उपस्थिति में स्थानीय कोतवाली चौराहे से लिसा टाकिज चौराहे तक मशाल जुलुस निकाला गया। उक्त मशाल जुलुस में कार्यकर्ता हाथों में तकती लिये गगन भेदी नारे लगा रहे थे।


इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि इस भाजपा सरकार में जवाबदेही नाम की चीज नही है। कांग्रेस के शासन में एक दुर्घटना होने पर इस्तिफा दे देते थे, लेकिन इतनी बड़ी परीक्षा का पेपर लीक होने पर, जिसमें भाजपा के पदाधिकारी ही शामिल है, लेकिन अभी तक इस्तिफा नही दिया है।गुजराती ने आगे कहा कि पेपर लीक की वजह से एनटीए ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया, यह विद्यार्थियों भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यह पहली बार नहीं हो रहा है 10 सालों में लगभग 89 पेपर लीक, और 48 बार दोबारा परीक्षा हुई है।
हमारी सरकार से मांग है कि दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही और नीट परीक्षा जल्द से जल्द हो।

पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार 22 लाख छात्रों ने नीट परीक्षा दी थी, जिसके लिए कई छात्रों ने साल दो साल की महंगी कोचिंग कक्षाओं में पढ़ाई की होगी कई छात्रों के मां-बाप ने आर्थिक कठिनाइयां या अन्य दिक्कतों का सामना किया होगा ताकि उनके बच्चे इन परीक्षाओं में सफल तो हो सके डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल कॉलेज में उनका दाखिला हो जाए। छात्रों का भविष्य उनके सपने बेहतर जीवन की तैयारी सब कुछ इस परीक्षा पर निर्भर होगा जिसे एक झटके में पेपर लीक माफियाओं ने तोड़ दिया।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज