Breaking News

पिता के निधन उपरांत नेत्रदान कराकर पुत्रों ने दिया मानवता का संदेश

पिता के निधन उपरांत नेत्रदान कराकर पुत्रों ने दिया मानवता का संदेश

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 17 मई 2026

सीहोर।सीहोर के चाणक्यपुरी निवासी सुनील चौहान एवं अनिल चौहान ने अपने पिता स्वर्गीय श्री शिवराज सिंह चौहान के निधन के उपरांत नेत्रदान कराकर मानवता और सामाजिक संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

दुःख की इस घड़ी में दोनों पुत्रों ने समाज को प्रेरणा देने वाला निर्णय लेते हुए स्वप्रेरणा से नेत्रदान कराने की इच्छा व्यक्त की।

सिविल सर्जन डॉ यूके श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार की सहमति के बाद भोपाल स्थित गाँधी मेडिकल कॉलेज के नेत्र बैंक की टीम द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर नेत्रदान संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि नेत्रदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में फिर से रोशनी लाई जा सकती है। समाज में ऐसे उदाहरण लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चौहान परिवार का यह निर्णय न केवल दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि मानव सेवा की भावना का भी श्रेष्ठ संदेश देता है।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *