Breaking News

राजस्व मंत्री ने भाऊ खेड़ी मनरेगा पार्क में किया पौधारोपण, झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता दोनों ही समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं – राजस्व मंत्री

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 09 जून, 2026

इछावर/सीहोर।इछावर के भाऊखेड़ी मनरेगा पार्क में पौधरोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने पौधारोपण किया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता दोनों ही समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य भी प्रदान करते हैं।

राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बननी चाहिए। स्वच्छ वातावरण से स्वास्थ्य बेहतर रहता है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

About राजेश माँझी

Check Also

सोयाबीन फसल का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए आधुनिक खेती के तकनीकी सुझाव

जबलपुर और इंदौर के कृषि वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम ने इछावर के गांवों का किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *