Breaking News

नगर में गोस्वामी समाज की जिला बैठक संपन्न, नवीन नियुक्तियों की घोषणा

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।इछावर मोगरा रोड स्थित मोती महल गार्डन दशहरा मैदान में अखिल भारतीय गोस्वामी सभा, दास नाम गोस्वामी समाज की जिला बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष आनंद गोस्वामी, नरेंद्र गोस्वामी, जयपाल गोस्वामी उदयपुर, प्रेम वन गोस्वामी कर्मनखेड़ी और दीपक गोस्वामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राजेश गोस्वामी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद गोस्वामी ने कहा कि दस नाम गोस्वामी समाज में आपसी मेल-मिलाप और अभिवादन के लिए ओम नमो नारायण का उद्घोष पारंपरिक व आध्यात्मिक आदर को प्रकट करता है। बैठक में समाज के उत्थान, समाधि स्थलों के संरक्षण और संगठनात्मक मजबूती पर विशेष चर्चा की गई। जहां नवीन नियुक्तियों की घोषणा के रूप में
जिला अध्यक्ष द्वारा समाज की सहमति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें प्रमुख रूप से

इछावर तहसील अध्यक्ष: डॉ. राजेश गोस्वामी आष्टा तहसील प्रेम वन गोस्वामी को अध्यक्ष चुना गया तो वहीं इछावर उपाध्यक्ष के रूप में कुलदीप गिरी ओरसचिव मान गिरी गोस्वामी तथा सह-सचिव सुनील पूरी को बनाया गया वही
आष्टा तहसील महिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती रचना मुकेश गिरी की चुना गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज जनों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नरबत गिरी, कमल पूरी, अजब पूरी, कैलाशपुरी, प्रताप गोस्वामी, सुशीला देवी, सरिता भारती, अनुसूइया देवी सहित बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे। अंत में आभार सचिव मान गिरी गोस्वामी ने व्यक्त किया।

About राजेश माँझी

Check Also

राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों ने सीहोर का परचम लहराया, अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज सीहोर। अमरावती महाराष्ट्र में राष्ट्रीय अबेकस प्रतियोगिता में स्मार्ट किट अबेकस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *