
ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूज
संपर्क 9200718280
इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “हर्ष मेधा सम्मान 2026” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शासकीय हाई स्कूल, ग्राम ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों अनुकूल वर्मा एवं रोनक चंद्रवंशी को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। दोनों विद्यार्थियों को ₹1,000-₹1,000 की सम्मान राशि, मोमेंटो एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज