Breaking News

शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखने पहुंचे अधिकारी, स्कूलों का किया निरीक्षण

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
संपर्क,9200718280

सीहोर। जिले में शैक्षणिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था की स्थिति जानने के उद्देश्य से विकासखंड सीहोर के बीआरसी अशोक वर्मा एवं स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के सचिव संजय गोयल द्वारा शासकीय हाई स्कूल सेमली जदीद एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सेमली जदीद, विकासखंड इछावर तथा शासकीय माध्यमिक शाला जहांगीरपुर, विकासखंड सीहोर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षण व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने विद्यालय स्टाफ से आवश्यक जानकारी लेते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार एवं विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण का उद्देश्य स्कूलों की व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर पर परखना और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना रहा।
— डीपीसी, सीहोर

About राजेश माँझी

Check Also

छह माह से कमीशन को तरसे राशन विक्रेता, जिम्मेदार विभाग मौन! अक्टूबर से राशन वितरण बंद करने की चेतावनी

“कमीशन नहीं तो राशन वितरण नहीं” सर्वर डाउन से लेकर राशन की घटती तक, समस्याओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *