Breaking News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समर्थन में कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, झूठी FIR निरस्त करने की मांग

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के विरुद्ध पुलिस थाना मुंगावली, जिला अशोकनगर में दर्ज की गई कथित झूठी एफआईआर को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। इसी के विरोध में कांग्रेसजनों ने मंगलवार को सीहोर एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा और एफआईआर को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेषवश विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए पुलिस तंत्र का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज यह एफआईआर पूर्णतः बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका अहम होती है, लेकिन प्रदेश सरकार आलोचना से डरकर नेताओं पर झूठे केस दर्ज कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही एफआईआर निरस्त नहीं की गई, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल सहित,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्षता बरतने और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *