Breaking News

सीहोर में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जोरदार आवाज़ उठाई।

नवनियुक्त सीहोर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश चौहान के नेतृत्व में विद्युत वितरण कंपनी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।नवनियुक्त सीहोर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश चौहान के आवाह्न पर मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के साथ में बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में एकत्रित होकर सीहोर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

पैदल मार्च में तकती पर लिखे नारो के साथ कांग्रेस का विद्युत विभाग के खिलाफ़ जोरदार प्रदर्शन

कल की ईस्ट इंडिया कंपनी
आज की विद्युत वितरण कंपनी

किसानों की मोटर साइकिल छीनना बंद करो, विद्युत विभाग होश में आओ

इस दौरान किसानों ने बिजली विभाग की कथित दादागिरी, मनमानी व बढ़ते दबाव को लेकर कड़ा आक्रोश जताया। साथ ही सोसायटी की तारीख आगे बढ़ाने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

हमारा स्पष्ट कहना है कि किसान पहले से ही आर्थिक संकट और कर्ज के बोझ से जूझ रहा है, ऐसे में इस तरह का दबाव उसकी स्थिति को और कठिन बना रहा है।

हमारी चेतावनी है कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। यह प्रदर्शन किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई का प्रतीक बनकर सामने आया।

About राजेश माँझी

Check Also

खाद्य विभाग के दल ने आष्टा एवं भैरूंदा में 17 गैस सिलेंडर किए जब्त

खाद्य विभाग के दल ने आष्टा एवं भैरूंदा में 17 गैस सिलेंडर किए जब्त घरेलू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *