Breaking News

जन्मदिन पर केक नहीं, पेड़ लगाए सुरेश कुमार – पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना।

जन्मदिन पर केक नहीं, पेड़ लगाए सुरेश कुमार – पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना।

सीहोर/मध्यप्रदेश, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर/मध्य प्रदेश।जहाँ अधिकतर लोग अपने जन्मदिन पर केक काटकर जश्न मनाते हैं, वहीं सीहोर के सुरेश कुमार ने एक अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण के नाम कर दिया। सुरेश कुमार ने केक काटने की बजाय पेड़ लगाकर जन्मदिन मनाया, और यह कार्य उन्होंने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में किया।

इस मौके पर मंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं उपस्थित रहे और सुरेश की इस प्रेरणादायक पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “हर लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर है। ईश्वर करे कि ये पौधा बड़ा होकर लोगों को छाया, प्राणवायु और जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान करे।” उन्होंने सुरेश कुमार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं

सुरेश कुमार का मानना है कि, “जन्मदिन पर पेड़ लगाना न सिर्फ एक सकारात्मक शुरुआत है, बल्कि यह उन वृक्षों की भरपाई भी है, जिन्हें अंधाधुंध तरीके से काटा गया है। ये पौधे आने वाली पीढ़ियों को न केवल छांव देंगे, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करेंगे। इससे बड़ी खुशी और कुछ नहीं हो सकती।”

उनकी यह पहल समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने में सहायक सिद्ध हो रही है, विशेषकर युवाओं के लिए यह एक प्रेरणास्रोत बन गई है। इस अवसर पर देवराज राजा, राहुल पटेल, विजेंद्र पटेल, राकेश वर्मा महाँकाल, प्रवेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सुरेश कुमार की यह हरियाली से भरी सोच न केवल प्रकृति के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन की ओर संकेत भी देती है।

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *