जनसुनवाई या मज़ाक? कलेक्टर के आदेशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं और प्रशासन आँखें मूँदे बैठा है।
ग्राम पंचायत आर्या में
अकेले पंचायत सचिव जनसुनवाई में सुन रहे जनता की समस्या,
रोजगार सहायक और पटवारी जनसुनवाई से रहे गायब

इछावर/सीहोर,एमपी विश्वास न्यूज
इछावर/सीहोर।सीहोर जिले के इछावर जनपद की ग्राम पंचायत आर्या में जनसुनवाई के नाम पर सिर्फ़ औपचारिकता निभाई गई। मौके पर मीडिया टीम पहुंची तो जनसुनवाई में जनता की समस्याएँ सुनने के लिए अकेले पंचायत सचिव ही मौजूद रहे।जबकि सीहोर कलेक्टर बाला गुरु के. के सख्त निर्देश है कि जनसुनवाई को मजबूत बनाने के लिए सभी विभाग के कर्मचारियों का होना अनिवार्य है। एवं अधिक से अधिक जनता की समस्याओं का निराकरण तत्काल किया जाए।


एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज