Breaking News

“डिलीवरी के बाद इंजेक्शन लगते ही मौत? सीहोर के प्राइवेट मां गायत्री हॉस्पिटल पर फूटा गुस्सा”

“5 मिनट में बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन और लापरवाही का आरोप — अस्पताल में हंगामा, जांच की मांग तेज”

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।सीहोर जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल मां गायत्री हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हो गया। मृतका की पहचान मयूरी राठौर के रूप में हुई है।

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही तथा गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
परिजनों और क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन एवं सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मृतका के पति मनीष राठौर ने मीडिया को बताया कि मयूरी को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डिलीवरी के बाद उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया, लेकिन आरोप है कि अस्पताल में लगाए गए एक इंजेक्शन के 5 से 7 मिनट बाद ही उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने डॉक्टरों से महिला की हालत बिगड़ने का कारण पूछा, तो उन्हें स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई और लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।

बताया जा रहा है कि मृतका मयूरी राठौर स्वयं एएनएम थीं। एक स्वास्थ्यकर्मी की इस तरह मौत होने से पूरे क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी का माहौल है।

“एक प्रयास संस्था” भी आई सामने
इस मामले में “एक प्रयास संस्था” के संचालक सन्नी सरदार ने कहा कि यह घटना गंभीर लापरवाही का परिणाम प्रतीत होती है और यह प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही इस मामले को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा।

फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

तीन माह का वेतन नहीं मिलने पर 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मंत्री का काफिला रोककर बताई समस्या

इछावर, एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर। सिविल अस्पताल इछावर में कार्यरत 13 आउटसोर्स मल्टीटास्क वर्कर पिछले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *