Breaking News

“बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण की तैयारी: पीएम पोषण योजना के तहत रसोइयों को मिला विशेष प्रशिक्षण”

पीएम पोषण योजना के तहत रसोइयों को दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर। आगामी 16 जून से विद्यालय खुलने से पहले प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के अंतर्गत रसोइयों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना तथा विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण मध्याह्न भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करना रहा।

कार्यक्रम में बीआरसीसी सुभाष चंद्र द्विवेदी ने रसोइयों को विद्यालय परिसर, रसोईघर एवं बर्तनों की नियमित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए भोजन तैयार करने से लेकर परोसने तक स्वच्छता के सभी मानकों का पालन किया जाए।

प्रशिक्षण के दौरान रसोइयों को पौष्टिक एवं संतुलित भोजन तैयार करने, भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा बच्चों को स्वच्छ वातावरण में भोजन उपलब्ध कराने संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही विद्यालय खुलने से पूर्व आवश्यक तैयारियों एवं “मां की पगिया” कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर भी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर एमडीएम प्रभारी अनिल कर्मोदिया, संकुल प्राचार्य गणेश प्रसाद शर्मा, जनशिक्षक एवं जनशिक्षा केंद्र के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण में यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ और पोषित बच्चे ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं, और उनकी सेहत की जिम्मेदारी हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

About राजेश माँझी

Check Also

खाद वितरण में गड़बड़ी नहीं होगी बर्दाश्त, कलेक्टर ने इछावर पहुंचकर परखी जमीनी हकीकत

खाद वितरण में गड़बड़ी नहीं होगी बर्दाश्त, कलेक्टर ने इछावर पहुंचकर परखी जमीनी हकीकत इछावर, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *