इछावर जल संसाधन उपसंभाग: अधिकारी और इंजीनियर केवल नाम के लिए, 29 तालाब संकट में
29 तालाब के मालिक लापता, सूना पड़ा जल संसाधन उपसंभाग कार्यालय,इछावर
अधिकारी भोपाल से इछावर करते हैं अपडाउन, सरकारी आवास में लगे कई दिनो से ताले

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर, सीहोर (म.प्र.):
इछावर।इछावर जल संसाधन उपसंभाग में पांच लोगों का स्टाफ है, लेकिन अधिकारी और इंजीनियर स्थानीय कार्यालय में नहीं रहते। एकमात्र एसडीओ सप्ताह में मात्र दो दिन ही आते हैं, बाकी समय भोपाल से अप-डाउन रिपोर्टिंग में फंसे रहते हैं। इंजीनियरों की स्थिति भी इससे अलग नहीं है।
इछावर क्षेत्र के 29 तालाबों की देखभाल इस स्टाफ की जिम्मेदारी है, लेकिन लगातार लापरवाही और अनुपस्थिति के कारण जलाशयों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। स्थानीय जनता और कर्मचारी कहते हैं कि अधिकारियों की गैरमौजूदगी से जल परियोजनाओं की निगरानी पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज