ई-अटेंडेंस नहीं लगाने वाले 1724 शिक्षकों का रोका गया दिसंबर माह का वेतन
निर्देशों के बावजूद ई-अटेंडेंस नही लगा रहे हैं शिक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए वेतन रोकने के निर्देश
सीहोर विकासखंड में ऐसे 740 लोकसेवक है जो अभी भी ई अटेंडेंस नही लगा रहे हैं।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 11 दिसंबर, 2025

सीहोर।जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने ई-अटेंडेंस नहीं लगाने पर जिले के शिक्षा विभाग में कार्यरत 1724 शिक्षकों और अन्य शासकीय कर्मचारियों का दिसंबर माह का वेतन भुगतान रोक दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी शासकीय स्कूलों में कार्यरत समस्त भृत्य, प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षक, प्राचार्य एवं अन्य कर्मचारियों को “हमारे शिक्षक एप” पर प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा निरंतर पत्राचार और निर्देश के बावजूद भी कई कर्मचारी इस कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहें है।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज