Breaking News

बमूलिया में किसान के घर लगी भीषण आग, पूरा घर जलकर ख़ाकएक लाख नकद समेत सब कुछ स्वाहा

बमूलिया में किसान के घर लगी भीषण आग, पूरा घर जलकर ख़ाक
एक लाख नकद समेत सब कुछ स्वाहा

ज्वेलरी,राशन गल्ला,बर्तन से लेकर पलंग बिस्तर तक जलकर ख़ाक, लाखों गृहस्थी जलकर ख़ाक

पीड़ित द्वारा प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत् सरकार से मकान की मांग

बमूलिया/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

बमूलिया/सीहोर। सीहोर जिले के बमूलिया गांव में 11 तारीख दिन गुरुवार को लगभग शाम 5 बजे एक मकान में लगी भीषण आग।आग का कारण अज्ञात है,पीड़ित लल्ली परमार द्वारा बताया गया की परिवार में 5 सद्स्य रहते है, मेरे बेटे का परिवार इछावर निवास करता है, और गांव में मै और मेरी बेटी रहती है। घटना के दिन हम आंख का ईलाज कराने सीहोर गए थे। घर कोई नही था, सूना था।ईलाज कराकर जब हम घर लौटे तो हमारे हाल बेहाल हो गए।पूरा मकान जलकर ख़ाक हो गया था, सबकुछ जलकर राख बन गया था।

ग्रामीणों द्वारा आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नही मिल पाई,घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक आग ने विकराल रुप ने पूरी गृहस्थी नष्ट कर दी।

वही गांव में पड़ोसी जितेंद्र माहेश्वरी,दीप चंद सोनी
गोरे लाल परमार,राजू पटेल ने मौके पर पहुंचकर आग पर बगल से पानी की मोटर चलाकर ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग नही बुझ पाई। पड़ोसी जितेन्द्र महेश्वरी का कहना है की क़रीब शाम 5 बजे मकान में से आग का गुब्बारा धुआं दिखाएं दीया, देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। आस-पड़ोस ग्रामीणों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। घर परिवार की पूरी गृहस्थी आग में जलकर खाक हो गई। घर मालिक का लाखों का नुकसान हो गया।राशन गल्ला,बर्तन से लेकर पलंग बिस्तर तक जलकर ख़ाक हो गया। घर मालिक का कहना है की एक लाख रूपए नगद राशि भी चलकर खाक हो गई।

वहीं पीड़ित चंदन परमार ने कहा की परिवार को काफ़ी नुकसान हुआ है।खुले आसमान में सोने को मजबूर है, पीड़ित द्वारा सरकार से मांग है की आर्थिक सहायता दी जाए एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिले।

हा उनका पूरा घर मकान जलकर ख़ाक हो गया, पूरी घर गृहस्थी जलकर ख़ाक हो गईं, काफ़ी नुकसान हुआ है, मेरी भी सरकार से मांग है की आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए।

सरपंच
रामस्वरूप विश्वकर्मा
ग्राम पंचायत बमूलिया
अज्ञात कारणों से लगी आग ने उजाड़ा किसान का आशियाना, लाखों का नुकसान

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *