घरेलू गैस की किल्लत पर शहर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
प्रधानमंत्री की मंशानुसार नाली से गैसचुल्हा जलाने का किया भरसक प्रयास
घरेलू गैस की कमी व बढ़ती महंगाई भाजपा सरकार की विफलता का नतिजा-घनश्याम यादव अध्यक्ष शहर कांग्रेस

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव एवं नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर के नेतृत्व में गैस सिलेण्डरों की बढ़ती महंगार्ई और गैस सिलेण्डर की किल्लत से जनहित में केन्द्र सरकार के विरोध में स्थानीय कोतवाली चौराहे पर जमकर नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

साथ ही देश में गैस सिलेण्डर आपूर्ति में नाकाम प्रधान मंत्री के द्वारा नाली से गैस बनाने वाले भाषण पर कांग्रेसजनों ने भी नाली में पाईप लाईन डालकर गैस चुल्हा जलाने की कोशिश भी की गई। इस पर शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता को मूर्ख बनाना बंद करे और घरेलू रसोई गैस की कमी को पूरा करें और बढ़ती कीमतों पर लगाम लगायें। क्योंकि गैस की किल्लत के कारण आम जनता की रसोई प्रभावित हो रही है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज