Breaking News

हत्या मामले में पुलिस पर उठे सवाल,

हत्या मामले में पुलिस पर उठे सवाल,

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी-कलेक्टर के पास

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर/सीहोर। ग्राम कालापीपल जागीर में जमीनी विवाद के बाद हुई मारपीट में घायल कैलाश चंद्र की इलाज के दौरान मौत के मामले में अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

मृतक पक्ष ने थाना इछावर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर से शिकायत की है कि हत्या के मामले में अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पीड़ित नेपाल सिंह निवासी कालापीपल ने शिकायत में बताया कि 26 अप्रैल 2026 को हुए हमले में कैलाश चंद्र गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कुल 5 आरोपी बताए गए थे, जिनमें से पुलिस ने केवल 3 को गिरफ्तार किया है, जबकि सीताबाई और श्रीराम अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने जाती जरूर है, लेकिन बिना कार्रवाई लौट आती है। इसी के चलते थाना इछावर पर लेन-देन और आरोपियों को बचाने जैसे गंभीर आरोप भी लगने लगे हैं। परिवार का कहना है कि फरार आरोपियों से उन्हें लगातार खतरा बना हुआ है।

मामले को लेकर पीड़ित परिवार मंगलवार को कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार लगाई।

अपराध पंजीकृत है,तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

पंकज वाडेकर
थाना प्रभारी,इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *